एएनआरएफ की ओर से सात और डीबीटी ने एक वैज्ञानिक को अनुसंधान का फंड दिया गया है। डीबीटी ने वनस्पति वैज्ञानिक को 1.83 करोड़ रुपये के दो प्रोजेक्ट दिए है।
BHU: बीएचयू को माइक्रो प्लास्टिक, धातु प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी ग्लोबल संकटों के समाधान के लिए आठ वैज्ञानिकों को छह करोड़ रुपये से ज्यादा का रिसर्च ग्रांट दिया गया है। एडवांस रिसर्च ग्रांट के तहत अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (एएनआरएफ) ने इनमें से सात प्रोफेसरों को करीब पांच करोड़ का रिसर्च फंड दिया है। इसमें वनस्पति विज्ञान, भू विज्ञान और रसायन विज्ञान में दो-दो प्रोजेक्ट और भौतिक विज्ञान व जंतु विज्ञान विभाग को एक-एक रिसर्च प्रोजेक्ट दिया गया है।
वनस्पति विज्ञान विभाग से डॉ. दीपक कुमार को बायो टेक्नोलॉजी विभाग (डीबीटी) की ओर से 1.83 करोड़ रुपये के दो प्रोजेक्ट दिए गए। इनकी फंडिंग बाकी सभी प्रोजेक्ट से ज्यादा है। इन प्रोजेक्ट के तहत जेआरएफ, फील्ड असिस्टेंट और एसआरएफ की भर्तियां भी होंगी।


