Varanasi: शिवपुर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस कर रही हर पहलू से जांच

Varanasi: शिवपुर थाना क्षेत्र के चांदमारी मीरापुर बसही इलाके में सोमवार सुबह एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस जांच में मृतक की पहचान कुलदीप कुमार (लगभग 30 वर्ष) पुत्र विनोद कुमार, निवासी ग्राम बरवां, थाना मेहनाजपुर, जिला आजमगढ़ के रूप में हुई है। वह वर्तमान में मीरापुर बसही स्थित नवलपुर इलाके (Varanasi) में एक किराये के मकान में अकेले रह रहा था।

प्रथम दृष्टया जानकारी के अनुसार, कुलदीप कुमार ने पंखे से सफेद रंग की रस्सी के सहारे लटककर आत्महत्या की। घटना की सूचना मकान मालिक ध्यान शंकर चौबे ने पुलिस को दी, जिसके बाद टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम की कार्रवाई

पुलिस ने घटनास्थल (Varanasi) का निरीक्षण करते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेजा जा रहा है। साथ ही मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles