Varanasi: दिनदहाड़े होटल में फायरिंग, महिला को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

Varanasi: शहर के कैंट क्षेत्र स्थित नदेसर के एक होटल में दिनदहाड़े हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस और अन्य सामान भी बरामद किया गया है।

पुलिस आयुक्तालय वाराणसी (Varanasi) द्वारा अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। वरुणा जोन के पुलिस अधिकारियों के पर्यवेक्षण में कैंट थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।

घटना का क्या है मामला

घटना 11 अप्रैल 2026 की है, जब नदेसर स्थित एक होटल के कमरे नंबर 307 में ठहरे एक युवक और युवती के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने युवती को गोली मार दी। गोली लगने (Varanasi) के बाद दोनों होटल से बाहर निकले और युवती को इलाज के लिए सिगरा स्थित अस्पताल ले जाया गया।

इस मामले में 12 अप्रैल को पीड़िता की मां की तहरीर पर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गोली चलाने वाला आरोपी शुभम राय है।

ऐसे हुई गिरफ्तारी

कैंट थाना पुलिस टीम (Varanasi) ने 13 अप्रैल 2026 को सैनिक अस्पताल के पास से आरोपी शुभम राय (34 वर्ष), निवासी चकलोला थाना कपसेठी, को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से .32 बोर की अवैध पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध पिस्टल, एक जिंदा कारतूस (.32 बोर), एक खोखा (.32 बोर), 1060 रुपये नकद और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है

आरोपी के खिलाफ धारा 109 बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई (Varanasi) की जा रही है।

इस पूरे ऑपरेशन को सफल बनाने में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई। टीम में उपनिरीक्षक सत्यम कुमार चौरसिया, चौकी प्रभारी नदेसर सुमित पांडेय सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles