Varanasi: पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए गोमतीनगर से Varanasi होते हुए खुर्दा रोड तक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार यह विशेष ट्रेन 28 मई से शुरू होगी और 18 जून तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को संचालित की जाएगी। वहीं वापसी यात्रा में यह ट्रेन 30 मई से 20 जून तक हर शनिवार को चलेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी आशिक कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 05064 गोमती नगर से शाम 6:55 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन गोंडा, बस्ती, देवरिया, मऊ और औड़िहार होते हुए अगले दिन सुबह 7:20 बजे वाराणसी स्टेशन (Varanasi) पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गया, कोडरमा, बांकुड़ा और हिजली से गुजरते हुए तीसरे दिन रात 2:25 बजे खोरधा रोड पहुंचेगी।
Varanasi: वापसी में शनिवार को चलेगी ट्रेन
वापसी यात्रा में ट्रेन संख्या 05063 खोरधा रोड से दोपहर 12:45 बजे रवाना होगी और विभिन्न स्टेशनों से होते हुए दूसरे दिन रात 8 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी।
रेलवे प्रशासन (Varanasi) के अनुसार इस समर स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 6 स्लीपर कोच, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच, 5 एसी थर्ड क्लास कोच और 1 प्रथम श्रेणी कोच शामिल रहेंगे। रेलवे को उम्मीद है कि गर्मी की छुट्टियों और त्योहारों के दौरान इस ट्रेन से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

