Mirzapur: दिनदहाड़े अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई, वारदात पुरानी रंजिश के चलते हुई मौत

Mirzapur: कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारू का पूरा स्थित सद्भावना नगर कॉलोनी में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां टहलने निकले अधिवक्ता और पूर्व प्रधान राजीव सिंह की अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, 50 वर्षीय राजीव सिंह, जो मूल रूप से देवरी गांव (विंध्याचल थाना क्षेत्र) के निवासी थे, रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे। जब वह वापस घर लौट रहे थे, तभी सद्भावना नगर चौराहे (Mirzapur) के पास बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे।

बताया जा रहा है कि पीछे बैठे हमलावर ने तमंचे से सीधे उनके सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही राजीव सिंह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।

Mirzapur: CCTV में कैद हुई वारदात

यह पूरी घटना (Mirzapur) पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा गया कि गोली मारने के बाद हमलावर बाइक से भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन कुछ क्षण के लिए बाइक स्टार्ट नहीं हो सकी।

इस दौरान आसपास के लोग उन्हें पकड़ने के लिए आगे बढ़े, लेकिन बदमाश ने तमंचा तानकर सभी को डराया और मौके से फरार हो गया।

पुरानी रंजिश बना हत्या का कारण

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक और आरोपी एक ही गांव के रहने वाले थे और उनके बीच पहले से विवाद चल रहा था। पुलिस इसे पुरानी रंजिश का मामला मानकर जांच कर रही है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों (Mirzapur) की मदद से राजीव सिंह को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी।

वहीं परिजनों की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस (Mirzapur) लगातार दबिश दे रही है। इसके अलावा CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों के पहचान की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles