Varanasi: ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को जान से मारने की धमकी मिलने का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में भेलूपुर थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(4) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
मीडिया प्रभारी संजय पांडेय के अनुसार, ज्योतिष पीठ के आधिकारिक मोबाइल नंबर पर 1 अप्रैल से लगातार संदिग्ध टेक्स्ट मैसेज आने लगे थे। नंबर ब्लॉक करने के बाद भी 6 अप्रैल को वॉइस मेल (Varanasi) के जरिए दो धमकी भरे ऑडियो संदेश भेजे गए।
ऑडियो में आरोपी ने कहा- “अब उनका समय आ गया है, ज्यादा दिन नहीं बचेंगे… अतीक अहमद जैसा हाल होगा।” इसके साथ ही यह भी धमकी दी गई कि जहां भी शंकराचार्य (Varanasi) यात्रा करेंगे, रास्ते में ही उन्हें खत्म कर दिया जाएगा।
Varanasi: पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस (Varanasi) ने मामला दर्ज कर लिया है और धमकी देने वाले मोबाइल नंबर की पहचान में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
बताया जा रहा है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती (Varanasi) पिछले कुछ समय से देशभर में ‘गौ माता – राष्ट्र माता’ अभियान चला रहे हैं।
- इसका उद्देश्य देश में गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग उठाना है
- मई से उत्तर प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में ‘गौविष्ठी यात्रा’ शुरू करने की तैयारी है
- यात्रा के दौरान ‘रामा गौ धाम’ निर्माण के लिए जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा
इस तरह की गंभीर धमकी के बाद शंकराचार्य (Varanasi) की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। खासकर उस बयान के बाद, जिसमें आरोपी ने अतीक अहमद का हवाला देते हुए हत्या की धमकी दी है, मामले की संवेदनशीलता और बढ़ गई है।

