Varanasi: होटल में लगी भीषण आग में झुलसे 5 लोग, कई यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया बाहर, इलाके में हड़कंप

Varanasi: वाराणसी के नई सड़क इलाके में रविवार देर रात एक होटल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। होटल एचएम इंटरनेशनल में लगी इस आग के दौरान कई यात्री अंदर फंसे हुए थे, जिन्हें पुलिस, फायर सर्विस और स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में 5 लोग झुलस गए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 1 बजे के बाद नई सड़क स्थित होटल (Varanasi) के प्रथम तल से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। उस समय होटल में ठहरे लोग गहरी नींद में थे। आग फैलते ही होटल में अफरा-तफरी मच गई और लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे।

Varanasi: रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीम

सूचना मिलते ही अतुल अंजान त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। चेतगंज (Varanasi) से फायर सर्विस को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड, पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और होटल में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला।

5 लोग झुलसे, अस्पताल में भर्ती

इस हादसे (Varanasi) में हरियाणा के रेवाड़ी निवासी प्रदीप कुमार, उनकी पत्नी मंजीत, उनके दो बच्चे—7 वर्षीय शिवाय और 4 वर्षीय शानवी—तथा मुंबई निवासी साहिल झुलस गए। घायलों में से कुछ को मंडलीय चिकित्सालय और अन्य को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, फायर सर्विस की टीम (Varanasi) मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles