Varanasi: दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण को लेकर सख्ती, 65 मकान मालिकों को नोटिस, नक्शा नहीं दिखाया तो होगी कार्रवाई

Varanasi: दालमंडी इलाके में प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण परियोजना अब तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने प्रभावित 187 मकानों में से 65 भवनों पर नोटिस चस्पा कर दिया है। इन नोटिसों के जरिए मकान मालिकों से उनके भवन का स्वीकृत नक्शा प्रस्तुत करने को कहा गया है।

नोटिस जारी होने के बाद गुरुवार को करीब नौ भवन स्वामी वीडीए कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। उनका कहना था कि ज्यादातर मकान काफी पुराने हैं और उनके पास स्वीकृत नक्शे उपलब्ध नहीं हैं। इस दौरान अधिकारियों और स्थानीय लोगों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली, लेकिन किसी ठोस नतीजे पर बात नहीं बन सकी।

एक सप्ताह का अल्टीमेटम

वीडीए अधिकारियों ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर संबंधित दस्तावेज जमा नहीं किए गए, तो संबंधित भवनों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई (Varanasi) की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि नियमों के तहत ही आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Varanasi: मुआवजा और ध्वस्तीकरण की स्थिति

वहीं, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) भी इस परियोजना में तेजी से काम कर रहा है। अब तक 187 प्रभावित मकानों (Varanasi) में से 47 की रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है और लगभग 33 करोड़ रुपये का मुआवजा बांटा जा चुका है।

इनमें से 15 मकानों को ध्वस्त भी किया जा चुका है, जबकि बाकी पर कार्रवाई (Varanasi) की प्रक्रिया जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles