Sonbhadra के राबर्ट्सगंज क्षेत्र में शनिवार तड़के एक भीषण सड़क दुर्घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर लोढ़ी के भेलाही बंधा के पास बारात से लौट रही एक जायलो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
हादसे (Sonbhadra) में जान गंवाने वालों की पहचान नीतीश यादव (25), जितेंद्र चौधरी (22) और दिलीप पासवान (22) के रूप में हुई है। तीनों ससनायी गांव के रहने वाले थे और आपस में करीबी दोस्त थे। जानकारी के मुताबिक, चोपन क्षेत्र के कन्हौरा गांव से एक बारात पावनी गांव गई थी, जहां से लौटते समय यह हादसा हुआ। कार में चालक सहित कुल आठ लोग सवार थे।
घायलों का इलाज जारी, चालक की हालत गंभीर
दुर्घटना में पंकज चौधरी (18) समेत अन्य लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल चालक को बेहतर उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल (Sonbhadra) में चल रहा है।
Sonbhadra: नींद की झपकी बनी हादसे की वजह
घटना (Sonbhadra) की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात बहाल कराया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह चालक को नींद की झपकी आना माना जा रहा है, हालांकि मामले की विस्तृत जांच जारी है।
इस हादसे ने तीन परिवारों की जिंदगी को गहरे सदमे में डाल दिया है। दिलीप पासवान अपने पीछे पत्नी और दो छोटी बेटियां छोड़ गए हैं। नीतीश यादव का एक साल का बेटा है, जबकि जितेंद्र चौधरी की शादी महज एक साल पहले हुई थी और उनकी पत्नी गर्भवती हैं। एक साथ तीन दोस्तों की मौत से पूरे गांव (Sonbhadra) में शोक की लहर दौड़ गई है।

