उत्तर प्रदेश के मऊ जिले (Mau) में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बसारथपुर-अहिरानी फोरलेन पर करीब ढाई बजे स्कॉर्पियो और ट्रेलर की जोरदार टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र के रानीडीहा गांव के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार, विनय श्रीवास्तव अपनी बेटी की शादी रांची में कराकर पत्नी अर्चना और बेटे कृतार्थ के साथ घर लौट रहे थे।
बताया जा रहा है कि रास्ते (Mau) में चालक को झपकी आ गई, जिससे स्कॉर्पियो पहले डिवाइडर से टकराई और फिर दूसरी लेन में जाकर सामने से आ रहे ट्रेलर से भिड़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।
5 लोगों की मौके पर मौत
इस हादसे (Mau) में विनय श्रीवास्तव (53), पत्नी अर्चना श्रीवास्तव, बेटा कृतार्थ श्रीवास्तव (27) के साथ चालक पुरुषोत्तम कुमार (28) और दूसरा चालक रविंद्र/नितीश (20) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में साथ मौजूद पालतू कुत्ते की भी जान चली गई।
Mau: ढाई घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण शवों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब ढाई घंटे की कड़ी मेहनत के बाद स्कॉर्पियो को काटकर सभी शव बाहर निकाले गए।
हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस (Mau) ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी है।

