Varanasi में डंपर के नीचे आकर खलासी की दर्दनाक मौत, एक पल की चूक बनी मौत का कारण

Varanasi: चौबेपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। सन्दहां रिंगरोड चौराहे के पास स्थित बालू-गिट्टी मंडी में डंपर के नीचे आकर एक खलासी की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, डंपर चालक धीरज यादव सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र से गिट्टी लेकर सन्दहां मंडी (Varanasi) पहुंचा था। उसके साथ करीब 25 वर्षीय परमेश्वर, निवासी घोरावल क्षेत्र, खलासी के रूप में मौजूद था। शनिवार सुबह लगभग 8 बजे गिट्टी गिराने के बाद दोनों वापस लौट रहे थे।

Varanasi: खलासी चालक को दिखा रहा था रास्ता

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सन्दहां चौराहे पर पुल के नीचे से आशापुर की ओर जाने की कोशिश के दौरान ट्रैफिक पुलिस (Varanasi) ने नो-एंट्री का हवाला देकर वाहन को रोक दिया। इसके बाद चालक ने डंपर को हरहुआ की तरफ मोड़ने के लिए पीछे करना शुरू किया। इसी दौरान खलासी परमेश्वर नीचे उतरकर चालक को रास्ता दिखा रहा था।

बताया जा रहा है कि अचानक संतुलन बिगड़ने से वह डंपर के पिछले पहिए के नीचे आ गया। भारी वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए।

सूचना मिलते ही चिरईगांव चौकी प्रभारी महेश मिश्रा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर शव का पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए शिवपुर स्थित मर्चरी (Varanasi) भेज दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles