Varanasi में बड़ी वारदात: युवक की सिर में गोली मारकर हत्या, पट्टीदारी में चल रहा था विवाद, एक सप्ताह पहले हुई थी पंचायत

Varanasi: सिंधोरा थाना क्षेत्र के मझवा गांव में गुरुवार रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। 22 वर्षीय युवक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपितों की तलाश में दबिश शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मामला पट्टीदारी विवाद से जुड़ा माना जा रहा है।

मृतक की पहचान सौरभ सिंह (22) पुत्र लालू सिंह के रूप में हुई है। परिजनों (Varanasi) के मुताबिक सौरभ का अपने पट्टीदारों से लंबे समय से विवाद चल रहा था। करीब एक सप्ताह पहले दोनों पक्षों के बीच विवाद को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी, लेकिन इसके बावजूद तनाव खत्म नहीं हुआ।

गोली लगते ही युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा

परिजनों के अनुसार, गुरुवार रात करीब 9:15 बजे सौरभ अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान आरोपितों (Varanasi) ने उसे बातचीत के बहाने अपने पास बुलाया। जैसे ही वह उनके नजदीक पहुंचा, उसके सिर में गोली मार दी गई। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।

गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में सौरभ को तत्काल सिंधोरा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Varanasi: मौके से आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सिंधोरा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए।

थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पुरानी पट्टीदारी रंजिश (Varanasi) से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

घटना (Varanasi) के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है और जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles