Varanasi: समाजवादी पार्टी ने वरिष्ठ समाजवादी नेता और ‘छोटे लोहिया’ के नाम से प्रसिद्ध जनेश्वर मिश्र की जयंती 5 अगस्त को पूरे उत्तर प्रदेश में ‘संकल्प दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसको लेकर पार्टी ने प्रदेशभर में तैयारियां तेज कर दी हैं। लखनऊ में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा, जबकि सभी जिलों में संगठन स्तर पर जनसंपर्क अभियान और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
शुक्रवार को वाराणसी (Varanasi) के सर्किट हाउस सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में बलिया सांसद सनातन पांडेय, चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह और स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।
नेताओं ने बताया कि 5 अगस्त को लखनऊ में होने वाले मुख्य आयोजन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके लिए जिला और महानगर इकाइयों (Varanasi) को अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सामाजिक न्याय का लिया जाएगा संकल्प
सपा नेताओं ने कहा कि जनेश्वर मिश्र की जयंती को केवल श्रद्धांजलि कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसे ‘संकल्प दिवस’ के रूप में मनाकर सामाजिक न्याय, समानता और समाजवादी विचारधारा (Varanasi) को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी गरीबों, पिछड़ों, दलितों, वंचितों और कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। नेताओं ने दावा किया कि यदि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो सभी वर्गों को न्याय दिलाने और उत्पीड़न के मामलों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Varanasi: सरकार की नीतियों पर साधा निशाना
प्रेसवार्ता के दौरान सपा नेताओं ने प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कई राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। गठबंधन से जुड़े सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि सहयोगी दलों के बीच अलग-अलग बयान आना लोकतांत्रिक राजनीति का हिस्सा है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी फिलहाल अपने संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान (Varanasi) को गति देने पर पूरी तरह केंद्रित है तथा आगामी कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच लगातार अपनी बात रखेगी।

