Kashi में 1 मई को होगा श्री जगन्नाथ मंदिर का भव्य शिलान्यास, शंकराचार्य करेंगे पूजन, कई प्रबुद्धजन भी होंगे शामिल

Kashi के अस्सी क्षेत्र स्थित प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ 1 मई 2026 को भव्य आयोजन के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य स्वामी शंकर विजयेंद्र सरस्वती विधिवत शिला पूजन एवं शिलान्यास करेंगे।

सुबह 9 बजे से शुरू होगा पूजन कार्यक्रम

मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में सचिव शैलेश त्रिपाठी और न्यासी डॉ. संजीव राय ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:00 बजे पूजन के साथ होगी, जो लगभग 11:00 बजे तक चलेगा। शिलान्यास के बाद जगद्गुरु शंकराचार्य श्रद्धालुओं (Kashi) को आशीर्वाद भी देंगे।

इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत मातृशक्ति द्वारा निकाली जाने वाली भव्य कलश यात्रा से होगी। बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक परिधान में सिर पर मंगल कलश धारण कर शोभायात्रा के रूप में मंदिर (Kashi) तक पहुंचेंगी। यह यात्रा काशी की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का जीवंत प्रतीक होगी।

Kashi में संतों और प्रबुद्धजनों का होगा समागम

शंकराचार्य के आगमन को लेकर काशी के संत-महात्माओं, विद्वानों और प्रबुद्ध नागरिकों के स्वागत की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में काशी विद्वत परिषद (Kashi) के पदाधिकारी समेत कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। इस दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 108 प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।

ट्रस्ट पदाधिकारियों के अनुसार, मंदिर का जीर्णोद्धार केवल संरचनात्मक सुधार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि काशी (Kashi) की प्राचीन धार्मिक धरोहर को और अधिक भव्य और आकर्षक रूप देने का प्रयास होगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि इस ऐतिहासिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles