प्रधानमंत्री पर सपा सांसद के टिप्पणी को लेकर वाराणसी में BJP महिला मोर्चा का फूटा गुस्सा, माफी और कार्रवाई की मांग

महोबा से समाजवादी पार्टी के सांसद अजेन्द्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर अमर्यादित टिप्पणी किए जाने के विरोध में वाराणसी में BJP महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचीं और सांसद से प्रधानमंत्री तथा देश की जनता से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की।

अखिलेश यादव से कार्रवाई की मांग

BJP महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से भी सांसद अजेंद्र सिंह लोधी को पार्टी से निष्कासित करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रधानमंत्री के खिलाफ इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि पूरे देश का अपमान है।

ई-रिक्शा से पहुंचीं BJP कार्यकर्ता

गुरुवार को BJP महिला मोर्चा की कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर एकत्र हुईं। प्रधानमंत्री की ईंधन बचत अपील के समर्थन में कई महिलाएं ई-रिक्शा से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचीं। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च किया और नारेबाजी की।

महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के नेताओं की भाषा और सोच असंवेदनशील है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि को प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सांसद के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई और सपा नेतृत्व ने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। BJP महिला मोर्चा ने मामले में कानूनी कार्रवाई और मुकदमा दर्ज किए जाने की भी मांग की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles