Varanasi: शौचालय के सहारे छत पर चढ़े चोर, बड़ागांव में लाखों के जेवर और नगदी पर चोरों ने हाथ किया साफ़

Varanasi के बड़ागांव थाना क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। हरहुआ पुलिस चौकी अंतर्गत गढ़वा गांव में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक गढ़वा गांव निवासी प्रदीप कुमार प्रजापति जल जीवन मिशन में ऑपरेटर के रूप में कार्यरत हैं। बुधवार शाम आई आंधी और बारिश के कारण इलाके की बिजली आपूर्ति (Varanasi) बाधित हो गई थी। उमस अधिक होने के कारण प्रदीप कुमार घर के बाहर चारपाई डालकर सो गए, जबकि उनकी पत्नी आरती देवी बच्चों के साथ छत पर सोने चली गईं। रात करीब 12 बजे बिजली आने के बाद आरती देवी बच्चों के साथ नीचे कमरे में आकर सो गईं।

बताया जा रहा है कि रात करीब 2 से 3 बजे के बीच चोर घर के बाहर बने शौचालय के सहारे छत पर चढ़े। वहां से सीढ़ियों के रास्ते आंगन में उतरकर वे कमरे तक पहुंच गए। चोरों ने कमरे में रखी दो अटैचियां और एक लोहे का बक्सा उठाया तथा पीछे के दरवाजे से फरार हो गए।

Varanasi: दो अटैचियों के टूटे मिले ताले

घर के पीछे खेत में दो अटैचियों के टूटे ताले मिले। उनमें कोई खास सामान नहीं था। इसके बाद चोर करीब 200 मीटर दूर नहर किनारे बक्सा ले गए और उसे तोड़कर उसमें रखे 15 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए।

पीड़ित परिवार के अनुसार चोरी गए सामान में सोने का मंगलसूत्र, मांगटीका, कान की बाली, नथिया तथा चांदी की करधनी, पायल और बच्चों के कड़े समेत अन्य आभूषण शामिल हैं। सुबह करीब 3 बजे आरती देवी की नजर घर के पीछे खुले दरवाजे पर पड़ी, जिसके बाद चोरी (Varanasi) की जानकारी हुई।

घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। बाद में हरहुआ पुलिस चौकी की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित प्रदीप प्रजापति ने पुलिस चौकी में लिखित तहरीर दी है। पुलिस (Varanasi) आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles