Petrol-Diesel Rate: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी नई दरों के अनुसार पेट्रोल के दाम में ₹3.14 प्रति लीटर और डीजल में ₹3.11 प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। बढ़ोतरी के बाद कई शहरों में पेट्रोल की कीमत ₹97 रुपये प्रति लीटर से ऊपर पहुंच गई है, जबकि डीजल ₹90 रुपये प्रति लीटर के पार चला गया है। बताया जा रहा है कि करीब चार साल बाद तेल की खुदरा कीमतों में यह बड़ा बदलाव किया गया है। नई दरें शुक्रवार रात से लागू कर दी गई हैं।
पेट्रोलियम मंत्री ने पहले ही दिए थे संकेत
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने हाल ही में संकेत दिया था कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol-Diesel Rate) बढ़ सकते हैं। उनके बयान के बाद से ही तेल कीमतों में इजाफे की संभावना जताई जा रही थी।
तेल कंपनियों का दावा है कि महंगे क्रूड ऑयल के चलते उन्हें प्रतिदिन करीब 1000 करोड़ रुपये तक का नुकसान उठाना पड़ रहा था। मंत्रालय के अनुसार यदि दामों में बढ़ोतरी नहीं की जाती, तो कंपनियों का घाटा एक तिमाही में 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो सकता था।
दिल्ली में नए Petrol-Diesel Rate
नई कीमतों (Petrol-Diesel Rate) के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तेल के दाम इस प्रकार हो गए हैं—
- नियमित पेट्रोल: ₹94.77 से बढ़कर ₹97.91 प्रति लीटर
- प्रीमियम पेट्रोल: लगभग ₹105 से ₹107 प्रति लीटर
- नियमित डीजल: ₹87.67 से बढ़कर ₹90.78 प्रति लीटर
अन्य राज्यों और शहरों में वैट और स्थानीय टैक्स के अनुसार कीमतों में अंतर देखा जा सकता है।
हर सुबह अपडेट होते हैं तेल के दाम
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें (Petrol-Diesel Rate) हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं। नए रेट उसी समय से लागू हो जाते हैं। तेल की मूल कीमत पर एक्साइज ड्यूटी, वैट, डीलर कमीशन और अन्य शुल्क जोड़ने के बाद खुदरा कीमत तय होती है। यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में मामूली बदलाव का असर भी उपभोक्ताओं पर सीधे दिखाई देता है।
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी (Petrol-Diesel Rate) का असर आम लोगों की जेब पर पड़ना तय माना जा रहा है। परिवहन लागत बढ़ने से आने वाले दिनों में खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी असर पड़ सकता है। वहीं वाहन चालकों में बढ़ती ईंधन कीमतों को लेकर चिंता बढ़ गई है।

