Varanasi: आंधी और हल्की बारिश से मिली राहत के बाद काशी में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने 16 से 19 मई तक वाराणसी समेत पूर्वांचल के कई जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। अगले कुछ दिनों में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।
बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रहा। रात का तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। दिनभर करीब 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और हवा में नमी 60 प्रतिशत से अधिक बनी रही।
Varanasi: 47 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र (Varanasi) की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार वाराणसी में अगले कुछ दिनों में लू का असर बढ़ सकता है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि एक-दो दिनों के भीतर काशी लू की चपेट में आ सकता है।
मौसम विभाग (Varanasi) का अनुमान है कि अगले छह से सात दिनों में तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। विभाग के मुताबिक 20 मई तक अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
प्रशासन ने शुरू कराया नुकसान का आकलन
बुधवार को आई तेज आंधी के बाद जिला प्रशासन ने नुकसान का आकलन भी शुरू कर दिया है। प्रशासनिक रिपोर्ट के अनुसार आंधी की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हुआ, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इसके अलावा छह पशुओं की मौत की सूचना है, जबकि 14 मकानों को नुकसान पहुंचा है। चार पशुबाड़े (Varanasi) भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कर राहत संबंधी कार्रवाई में जुटा हुआ है।
मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय तेज धूप में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को गर्मी से बचाव (Varanasi) के उपाय अपनाने को कहा गया है। पर्याप्त पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की गई है।

