Varanasi के शिवाला क्षेत्र में 10 दिनों से सीवर का पानी भरा, लोगों में नाराजगी

Varanasi के भेलूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवाला इलाके में पिछले करीब दस दिनों से सीवर का गंदा पानी सड़क और गलियों में भरा हुआ है। लगातार बनी इस समस्या से स्थानीय लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है और नगर निगम व संबंधित विभागों के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र की मुख्य सड़क से लेकर संकरी गलियों तक सीवर का पानी जमा है। कई जगहों पर स्थिति तालाब जैसी हो गई है, जिससे लोगों को गंदे पानी के बीच होकर आने-जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को हो रही है।

दुर्गंध और बीमारी फैलने का खतरा

भीषण गर्मी के बीच सीवर के पानी से उठ रही बदबू ने हालात और खराब कर दिए हैं। क्षेत्रवासियों (varanasi) का कहना है कि लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण संक्रमण और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने स्वास्थ्य संबंधी गंभीर चिंताएं भी जताई हैं।

Varanasi: प्रमुख स्थान भी प्रभावित

जिस इलाके में सीवर का पानी भरा हुआ है, वहां आसपास कई महत्वपूर्ण स्थान स्थित हैं। इसी मार्ग पर स्थित रत्नाकर पार्क में सुबह-शाम बड़ी संख्या में लोग टहलने और व्यायाम के लिए पहुंचते हैं। लेकिन पार्क जाने वालों को भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। इसके अलावा जलकल विभाग का कार्यालय, श्री संत दास कठिया बाबा आश्रम (Varanasi) तथा कई दुकानें भी इसी क्षेत्र में हैं, जहां लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

व्यापार पर भी असर

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि गंदगी और दुर्गंध के कारण ग्राहकों की संख्या कम हो गई है। लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।

क्षेत्रवासियों (varanasi) ने नाराजगी जताते हुए कहा कि मंत्री, विधायक, महापौर, नगर निगम और जलकल विभाग सभी सत्ता पक्ष से जुड़े होने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों का कहना है कि यदि शहर के प्रमुख इलाके की यह स्थिति है तो बाकी क्षेत्रों का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles