Varanasi: प्रेमी के घर पहुंची किशोरी, शादी की जिद पर अड़ी, मिर्जामुराद में घंटों तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Varanasi के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में गुरुवार को प्रेम-प्रसंग का एक मामला चर्चा का विषय बन गया, जब 16 वर्षीय किशोरी अपने प्रेमी के घर पहुंचकर शादी की जिद पर अड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई, जहां घंटों चली पंचायत और समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।

जानकारी के अनुसार, मिर्जामुराद क्षेत्र की रहने वाली किशोरी का पड़ोसी गांव के एक युवक से पिछले करीब एक वर्ष से प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि दोनों रिश्तेदारी में भी हैं। बुधवार शाम किशोरी बिना किसी को बताए घर (Varanasi) से निकल गई और सीधे युवक के घर पहुंच गई। वहां उसने युवक से शादी करने की इच्छा जताई और घर लौटने से इनकार कर दिया।

काफी देर तक बेटी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में जानकारी मिलने पर किशोरी की मां ने मिर्जामुराद थाने में शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस युवक के घर पहुंची और दोनों को अपने साथ थाने ले आई।

Varanasi: परिवार के बीच घंटों चली पंचायत

थाने में दोनों पक्षों के परिजनों (Varanasi) के बीच काफी देर तक बातचीत और पंचायत चली। पुलिस ने भी दोनों परिवारों को समझाने का प्रयास किया। काफी समझाइश के बाद किशोरी अपने घर लौटने के लिए तैयार हो गई।

अंततः दोनों परिवारों के बीच इस बात पर सहमति बनी कि किशोरी के बालिग होने के बाद दोनों की शादी करा दी जाएगी। इसके बाद मामला शांत हो गया और पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर घर भेज दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles