पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ Ajay Rai पर FIR, महोबा में दर्ज हुआ मामला

Ajay Rai के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर महोबा में एफआईआर दर्ज होने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। मामला महोबा नगर कोतवाली का है, जहां अधिवक्ता नीरज रावत की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, अजय राय (Ajay Rai) के साथ कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान सचिव बृजराज अहिरवार और 25 से 30 अज्ञात समर्थकों को भी आरोपी बनाया गया है। एफआईआर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की विभिन्न धाराओं—126(2), 352, 196(1), 189(2) और 132—के तहत दर्ज की गई है।

Ajay Rai ने की थी पीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी

शिकायतकर्ता का आरोप है कि कांग्रेस नेताओं और समर्थकों (Ajay Rai) द्वारा सार्वजनिक मंच से प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने और लोगों की भावनाएं आहत होने की आशंका पैदा हुई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया।

एफआईआर के अनुसार मामला महोबा नगर कोतवाली में दर्ज किया गया। दस्तावेज में अजय राय का पता लखनऊ जबकि बृजराज अहिरवार को महोबा निवासी बताया गया है। घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। कांग्रेस नेताओं ने इसे विपक्ष की आवाज दबाने की कार्रवाई बताया है, जबकि भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल स्वीकार नहीं किया जा सकता।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles