UP में बदलेगा मौसम का मिजाज: 28 से 30 मई के बीच आंधी-बारिश का अलर्ट, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

UP में नौतपा के दौरान पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को जल्द राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 28 से 30 मई के बीच तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम अचानक बदल सकता है। इसके चलते तापमान में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की उम्मीद जताई गई है।

नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 28 मई से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज होंगी। इसका असर लगभग एक सप्ताह तक देखने को मिल सकता है। हालांकि इसके बाद फिर से तापमान UPमें बढ़ोतरी होने की संभावना बनी रहेगी।

मौसम विभाग (UP) ने 29 मई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तराई क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार पकड़ सकती हैं। खराब मौसम को देखते हुए कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

UP: कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज तूफान की चेतावनी

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, जालौन, हमीरपुर, महोबा और झांसी सहित कई जिलों (UP) में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। वहीं पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के अनेक जिलों में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने लोगों को घर से बाहर निकलते समय पानी साथ रखने और पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि बुजुर्गों, बच्चों और धूप में काम करने वाले मजदूरों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए और अनावश्यक रूप से तेज धूप में बाहर निकलने से बचना चाहिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles