Varanasi: घाट पर शराब पीते दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने घाटों पर नशा करने वालों को दी चेतावनी

Varanasi: चेतसिंह घाट पर देर रात शराब का सेवन कर रहे दो युवकों को भेलूपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घाटों पर नशा करने पर प्रतिबंध के बावजूद नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है।

पुलिस के अनुसार देव दीपावली और अन्य धार्मिक आयोजनों को देखते हुए घाट क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में अस्सी चौकी इंचार्ज नवीन कुमार चतुर्वेदी देर रात क्षेत्र भ्रमण और निरीक्षण पर निकले थे। निरीक्षण के दौरान चेतसिंह घाट (Varanasi) पर दो युवक शराब पीते हुए दिखाई दिए, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया।

Varanasi: दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवकों की पहचान विवेक राज पुत्र अजय प्रसाद कुशवाहा निवासी बेतिया, चंपारण (बिहार) और अमित सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी डोडा, जम्मू के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है।

अस्सी चौकी इंचार्ज नवीन कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि घाटों की पवित्रता और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस कमिश्नर, डीआईजी, डीसीपी और एसीपी स्तर (Varanasi) से नियमित निगरानी की जा रही है तथा पुलिस टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि घाटों पर शराब या किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन पूरी तरह प्रतिबंधित है। यदि भविष्य में कोई भी व्यक्ति घाटों पर नशा करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस (Varanasi) की इस कार्रवाई के बाद घाट क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना रहा। स्थानीय लोगों ने भी घाटों की मर्यादा बनाए रखने के लिए पुलिस कार्रवाई की सराहना की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles