Varanasi: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, सिगरा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

Varanasi: सिगरा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को मालगोदाम रोड क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संदीप मौर्या (26) पुत्र दिनेश प्रसाद मौर्या निवासी कवि टोला मच्छरहट्टा, थाना Ramnagar के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना सिगरा में धारा 69 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पीड़िता, जो खोजवा क्षेत्र (Varanasi) की रहने वाली है, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी मुलाकात संदीप मौर्या से गुरुधाम-दुर्गाकुंड क्षेत्र में हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और बाद में मोबाइल पर लगातार संपर्क होने लगा।

Varanasi: शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध

आरोप है कि दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 के दौरान आरोपी युवती को मलदहिया स्थित एक गेस्ट हाउस में ले गया, जहां शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के मुताबिक मार्च 2026 में उसे गर्भवती होने की जानकारी हुई।

पीड़िता ने बताया कि इसी बीच फरवरी माह में उसकी शादी पियरी क्षेत्र निवासी युवक (Varanasi) से हो चुकी थी। गर्भावस्था की जानकारी मिलने के बाद पति ने उसे अपने साथ रखने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने आरोपी संदीप मौर्या से शादी करने की बात कही, लेकिन उसने भी इंकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने थाना सिगरा में मुकदमा दर्ज कराया।

पुलिस आयुक्त (Varanasi) के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिगरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र, वरिष्ठ उपनिरीक्षक इन्द्रकांत मिश्रा, कांस्टेबल अनिल कुमार पटेल और नागेंद्र कुमार सिंह शामिल रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles