Varanasi में कोचिंग सेंटरों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, आकाश-एलेन सहित कई संस्थानों की बिल्डिंग सील

Varanasi: हालिया अग्निकांड की घटनाओं के बाद वाराणसी में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। इसी क्रम में मंगलवार को दुर्गाकुंड स्थित आकाश कोचिंग सेंटर पर वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए), फायर सर्विस और भेलूपुर सर्किल पुलिस की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान भवन में सुरक्षा और निर्माण संबंधी कई गंभीर अनियमितताएं मिलने पर अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया।

इसी के साथ ही अग्निशमन विभाग ने एलेन कोचिंग L-1 कोचिंग को भी सील कर दिया और इसके अलावा अन्य कई सेंटरों को नोटिस जारी किया है। टीम ने कुल नौ जगहों पर निरीक्षण किया, जिसमें से 5 स्थानों पर खामियां मिली और यह कार्रवाई की गई।

संयुक्त टीम ने भवन की संरचना, फायर सेफ्टी सिस्टम, अग्निशमन यंत्र, इमरजेंसी एग्जिट, विद्युत सुरक्षा, पार्किंग व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान कई महत्वपूर्ण सुरक्षा प्रावधानों में खामियां मिलने पर वीडीए (Varanasi) ने मौके पर ही सीलिंग की कार्रवाई करते हुए भवन को बंद करा दिया।

अचानक कार्रवाई से छात्र-छात्राओं में मची हलचल

दुर्गाकुंड क्षेत्र में वर्षों से संचालित आकाश कोचिंग सेंटर पर हुई इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं परिसर के बाहर एकत्र हो गए। अचानक संस्थान सील होने से विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच असमंजस की स्थिति बन गई। कई छात्र अपनी आगामी कक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर चिंता व्यक्त करते नजर आए।

जिला प्रशासन (Varanasi) ने दो टूक कहा है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन संस्थानों में भवन निर्माण नियमों, फायर सेफ्टी प्रावधानों या अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया जाएगा, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

वीडीए अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई किसी एक संस्थान तक सीमित नहीं है। वाराणसी के सभी कोचिंग सेंटरों, इंस्टीट्यूटों और व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों (Varanasi) का चरणबद्ध निरीक्षण किया जाएगा। जहां भी सुरक्षा व्यवस्था में कमी या नियमों का उल्लंघन मिलेगा, वहां बिना किसी पूर्व चेतावनी के कार्रवाई की जाएगी।

Varanasi: अन्य कोचिंग संचालकों में बढ़ी बेचैनी

आकाश कोचिंग सेंटर (Varanasi) पर हुई कार्रवाई के बाद शहर के अन्य कोचिंग संचालकों में भी हड़कंप मच गया है। प्रशासन के सख्त रुख को देखते हुए कई संस्थानों ने अपने यहां फायर सेफ्टी उपकरणों, इमरजेंसी एग्जिट और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर जांच अभियान चलाया जाएगा, ताकि भविष्य में किसी भी संभावित हादसे को रोका जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles