Varanasi: मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, मंडुवाडीह चौराहे के पास स्थित तारकेश्वर नगर कॉलोनी (Varanasi) में रहने वाले 25 वर्षीय शादिल (पुत्र अलीम अहमद उर्फ पप्पू) ने अपने मकान के प्रथम तल पर यह कदम उठाया। सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ। उन्होंने कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर का दृश्य देख सभी स्तब्ध रह गए—शादिल फंदे से लटका हुआ था। यह देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।
Varanasi: पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही पुलिस (Varanasi) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
पुलिस (Varanasi) के अनुसार, युवक द्वारा यह कदम उठाने के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।

