Varanasi: भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार दोपहर बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (JE) और लाइनमैन को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई मंडुआडीह क्षेत्र स्थित पावर हाउस परिसर में की गई।
FIR की धमकी देकर मांगी थी रिश्वत
शिकायतकर्ता शुभम श्रीवास्तव के अनुसार, बिजली बिल बकाया होने पर उनकी बिजली काट दी गई थी। जब वह विभागीय कार्यालय पहुंचे, तो जेई नवनीत यादव उनके घर पहुंचे और जांच के दौरान बिजली चोरी का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज (Varanasi) कराने की धमकी दी। इसके बाद कथित रूप से मामला रफा-दफा करने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग की गई, जो बाद में 20 हजार रुपये पर तय हुई।
Varanasi: एंटीकरप्शन टीम ने बिछाया जाल
लगातार दबाव से परेशान होकर शुभम श्रीवास्तव ने एंटी करप्शन टीम (Varanasi) को लिखित शिकायत दी। जांच के बाद टीम ने ट्रैप प्लान तैयार किया और केमिकल लगे नोट शिकायतकर्ता को दिए। जिलाधिकारी को सूचना देने के बाद टीम गवाहों के साथ तय स्थान पर पहुंची, जहां आरोपी जेई और लाइनमैन पैसे लेने के लिए मौजूद थे।
जैसे ही शिकायतकर्ता (Varanasi) ने जेई नवनीत यादव और लाइनमैन लक्ष्मण को 20 हजार रुपये दिए, एंटी करप्शन टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान जेई के पास से रिश्वत की रकम बरामद हुई, साथ ही उसकी जेब से अन्य नकदी भी मिली है, जिसकी जांच जारी है।
एंटी करप्शन टीम दोनों आरोपियों (Varanasi) से पूछताछ कर रही है और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।

