Varanasi: कैंट के पास बनेगा 844 दुकानों का आधुनिक कॉम्प्लेक्स, ‘नमो: बनारस केंद्र’ से साड़ी और दवा कारोबार को मिलेगा नया ठिकाना

Varanasi: व्यापारिक ढांचे को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। कैंट स्थित मालगोदाम की जमीन पर ‘नमो: बनारस केंद्र’ नाम से एक भव्य मल्टीस्टोरी कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। करीब 145 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस प्रोजेक्ट में 844 आधुनिक दुकानें विकसित की जाएंगी।

यह महत्वपूर्ण निर्णय नगर निगम वाराणसी की कार्यकारिणी बैठक (Varanasi) में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता महापौर अशोक कुमार तिवारी ने की। योजना को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।

Varanasi: 48 हजार वर्ग मीटर में होगा निर्माण

‘नमो: बनारस केंद्र’ करीब 0.82 हेक्टेयर क्षेत्र में जी+6 (ग्राउंड प्लस छह मंजिला) ढांचे में तैयार किया जाएगा।

  • कुल क्षेत्रफल: 48,000 वर्ग मीटर से अधिक
  • दुकानें: 844 (छोटे से बड़े आकार तक)

इससे शहर (Varanasi) में संगठित व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

दवा मंडी को मिलेगा फायदा

यह कॉम्प्लेक्स (Varanasi) खासतौर पर बनारसी साड़ी उद्योग से जुड़े बुनकरों और व्यापारियों के लिए राहत लेकर आएगा। साथ ही सप्तसागर दवा मंडी के कारोबारियों को भी एक व्यवस्थित और आधुनिक स्थान मिलेगा, जिससे उनके व्यापार संचालन में सुविधा होगी।

शहर को स्मार्ट बनाने की दिशा में दूसरे चरण में बीएचयू अस्पताल, बीएचयू ट्रामा सेंटर और कैंसर अस्पताल परिसर (Varanasi) में मरीजों व तीमारदारों के लिए मुफ्त वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

बिजली और यातायात सुधार पर भी फोकस

बैठक में सलारपुर और पहाड़िया क्षेत्रों में नए विद्युत उपकेंद्र स्थापित करने के लिए भूमि आवंटन को मंजूरी दी गई। इससे लो-वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

साथ ही अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था (Varanasi) सुधारने के लिए प्रवर्तन दल को मजबूत किया जाएगा, जिसमें 19 नए जवानों की भर्ती की जाएगी। नगर निगम ने 83 अनुपयोगी वाहनों की नीलामी को मंजूरी दी है, हालांकि कुछ वाहनों की नीलामी जांच पूरी होने तक रोक दी गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles