Bareilly: बरेली में जमीन विवाद में 20 लाख की रंगदारी का आरोप, कहा- ‘अतीक का आदमी हूं… जिंदा दफन कर दूंगा’

Bareilly: बारादरी थाना क्षेत्र से जमीन कब्जाने और रंगदारी मांगने का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पीड़ित ने आरोप लगाया है कि फर्जी वसीयत के जरिए उसकी पैतृक जमीन हड़पने की कोशिश की जा रही है। आरोपियों द्वारा माफिया का नाम लेकर लगातार जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।

फर्जी वसीयत के सहारे जमीन कब्जाने की कोशिश

बुखारपुरा निवासी बच्चू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके ताऊ के नाम लगभग 1100 वर्गगज जमीन थी। ताऊ की वर्ष 1995 में मृत्यु हो चुकी है। पीड़ित (Bareilly) का आरोप है कि चक महमूद निवासी हनीफ ने उनके ताऊ के नाम से फर्जी वसीयत तैयार कर ली और दस्तावेजों में हेरफेर कर जमीन पर कब्जा करने की साजिश रची।

शिकायत के मुताबिक, हनीफ ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन की रजिस्ट्री (Bareilly) आसिफ नाम के व्यक्ति के नाम कर दी। इसके बाद जब भी पीड़ित अपनी जमीन पर पहुंचता है, तो आरोपी पक्ष के लोग उसे रोकते हैं और धमकाते हैं।

Bareilly: मारपीट और जान से मारने की धमकी

पीड़ित ने बताया कि इस्माइल गद्दी, आसिफ गद्दी, इजरायल और हनीफ मिलकर उसे “जमीन में जिंदा दफन कर देने” की धमकी देते हैं। 26 जनवरी की शाम जब वह अपनी पत्नी के साथ जमीन देखने गया, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और अभद्रता की।

मामला (Bareilly) तब और गंभीर हो गया जब आरोपियों ने खुद को माफिया अतीक अहमद और अशरफ से जुड़ा बताते हुए पीड़ित से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पीड़ित का कहना है कि इन धमकियों के कारण उसका पूरा परिवार दहशत में है।

मामले में बारादरी थाने (Bareilly) में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह के अनुसार, पुलिस सभी आरोपों की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles