Varanasi: एक चिंगारी से 20 झुग्गियां जलकर राख, सिलेंडर धमाकों से सहमे लोग

Varanasi: जैतपुरा थाना क्षेत्र के बघवानाला स्थित मौर्या बस्ती में गुरुवार दोपहर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। एक चिंगारी से शुरू हुई आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और करीब 20 झुग्गी-झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि करीब 5 किलोमीटर दूर से धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था।

जानकारी के अनुसार, किशनू और विसनू नामक दो भाइयों की जमीन पर बनी इन झुग्गियों (Varanasi) में पश्चिम बंगाल के रहने वाले करीब 20 परिवार निवास करते थे। ये सभी लोग कबाड़ और प्लास्टिक बीनने का काम करते हैं, जिसके कारण बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री वहां जमा थी। इसी वजह से आग तेजी से फैल गई और पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया।

धमाकों से सहमे लोग, खाली हुआ इलाका

आग लगते ही पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। प्लास्टिक और कचरे के जलने से उठे घने धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इस दौरान झुग्गियों में रखे 10 से अधिक छोटे गैस सिलेंडरों में धमाके भी हुए, जिससे इलाके में दहशत और बढ़ गई।

गाजीपुर की रहने वाली छात्रा खुशी खरवार ने आग लगते ही तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी और अपनी लोकेशन साझा की। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम (Varanasi) मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

Varanasi: दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू

फायर सर्विस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि घटना (Varanasi) के समय अधिकांश लोग पश्चिम बंगाल में मतदान के लिए गए हुए थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर एक चिंगारी से आग फैलने की आशंका जताई जा रही है। इस हादसे में झुग्गियों में रखा पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे प्रभावित परिवारों (Varanasi) को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles