Varanasi: सिगरा में महिला ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस, दो बच्चों के सिर से छिना मां का साया

Varanasi: सिगरा इलाके में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 32 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में मातम पसर गया।

मृतका की पहचान शिल्पा, पत्नी प्रिंस सिंह के रूप में हुई है। वह सिगरा थाना क्षेत्र (Varanasi) के जयप्रकाश नगर पुलिया के पास अपने पति और दो छोटे बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती थीं। अचानक उठाए गए इस कदम से परिजन सदमे में हैं।

Varanasi: जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सिगरा थाना प्रभारी संजय मिश्रा और नगर निगम चौकी प्रभारी पंकज पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शिल्पा और प्रिंस सिंह की शादी मई 2019 में हुई थी। दोनों मूल रूप से जौनपुर जिले (Varanasi) के चंदवक क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की खबर मिलते ही ससुराल और मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles