Chandauli में अस्पताल के अंदर हत्या से सनसनी, बीपी जांच के बहाने पहुंचे युवक ने महिला को मारी गोली

Chandauli के अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित कमलापुर के जीवक अस्पताल में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। अस्पताल में भर्ती 55 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों व तीमारदारों में दहशत फैल गई। मृतका की पहचान लक्ष्मीना निवासी सासाराम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे एक युवक अस्पताल (Chandauli) पहुंचा। उसने खुद को मरीज बताते हुए बीपी की दवा ली और इलाज कराने के बहाने अस्पताल के ऊपर स्थित वार्ड में पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक ने अचानक महिला की कनपटी पर पिस्टल सटा दी और गोली मार दी। गोली लगते ही महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने अस्पताल से बाहर निकलते समय एक और फायर किया और बाइक से फरार होने की कोशिश करने लगा।

Chandauli: ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा

गोली चलने की आवाज सुनते ही अस्पतालकर्मी और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही यूपी पुलिस की अलीनगर थाना पुलिस (Chandauli) मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने चली गई। बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की वजह पता लगाने में जुटी है।

घटना (Chandauli) की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक समेत वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अस्पताल परिसर को घेरकर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी की गतिविधियों और हत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles