Varanasi: किरण सोसाइटी के सात दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन, दिव्यांग बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

Varanasi: किरण सोसायटी द्वारा आयोजित सात दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का समापन रविवार को उत्साह और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच संपन्न हुआ। यह शिविर 11 मई से 17 मई 2026 तक माधोपुर स्थित संस्था परिसर में आयोजित किया गया।

शिविर में विभिन्न प्रकार की दिव्यांगताओं से प्रभावित 140 बच्चों ने हिस्सा लिया, जबकि 60 शिक्षकों और प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन की जिम्मेदारी संभाली।

आठ समूहों में मिला विशेष प्रशिक्षण

शिविर के दौरान बच्चों को आठ अलग-अलग समूहों में विभाजित कर कंप्यूटर, ड्रामा, संगीत, नृत्य, हस्तशिल्प, पेंटिंग, इंग्लिश क्लास और खाद्य प्रसंस्करण जैसी विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया। संस्था (Varanasi) का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक क्षमता और आत्मविश्वास को विकसित करना था, ताकि वे अपनी प्रतिभा को बेहतर तरीके से अभिव्यक्त कर सकें।

Varanasi: प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम बने केंद्र

समापन समारोह में बच्चों द्वारा तैयार की गई हस्तनिर्मित वस्तुओं और कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों की रचनात्मकता और मेहनत की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने स्वागत गीत, नृत्य, स्लाइड शो और अष्टवक्र गीता पर आधारित जीवंत मंचन प्रस्तुत किया। प्रफुल्ल, दिशांत, शिवांश, मनीषा, माही, रूबी, संजना, आर्यन, शालिनी, अर्थ, हर्षिणी, शिवांग, गरिमा और धर्मलक्षी सहित कई बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

समारोह (Varanasi) के दौरान शिविर में आयोजित गतिविधियों और बच्चों की उपलब्धियों की जानकारी भी साझा की गई। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर बच्चों में आत्मनिर्भरता, सामाजिक सहभागिता और रचनात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सुनील पाल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर संस्था की निदेशिका निधि, मुख्य प्रशासक सतीश, विभागाध्यक्ष राजेंद्र नाथ राय, एच.पी. गिरी, लिपिका, खिरोद बिहारी शाहू, नवीन सहित कई गणमान्य लोग (Varanasi) उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles