Varanasi: शांडिल्य मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा जनसामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अस्पताल परिसर में किया गया, जहां बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। शिविर में न्यूरो सर्जरी, स्पाइन रोग और स्त्री एवं प्रसूति रोग से संबंधित विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया।
न्यूरो और स्पाइन रोगों की हुई जांच
प्रसिद्ध न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन डॉ. आशीष तिवारी ने ब्रेन ट्यूमर, लकवा, माइग्रेन, सिरदर्द, मिर्गी, रीढ़ की हड्डी की चोट, स्लिप डिस्क, साइटिका और स्पॉन्डिलाइटिस जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीजों (Varanasi) की जांच की। इसके अलावा नसों में सुन्नपन, हाथ-पैरों में झनझनाहट और अन्य न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से संबंधित मरीजों को आधुनिक चिकित्सा पद्धति के आधार पर उपचार संबंधी जानकारी और परामर्श दिया गया।
Varanasi: महिलाओं को भी मिला विशेषज्ञ परामर्श
स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा तिवारी ने महिलाओं से संबंधित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की। शिविर में बांझपन, IUI, बच्चेदानी में सूजन, ट्यूमर, अनियमित मासिक धर्म, मासिक धर्म के दौरान अत्यधिक दर्द और डिलीवरी से जुड़ी समस्याओं (Varanasi) पर परामर्श दिया गया। महिलाओं को स्वास्थ्य जागरूकता और समय पर उपचार के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।
अस्पताल प्रशासन (Varanasi) के अनुसार स्वास्थ्य शिविर में करीब 200 मरीजों ने भाग लेकर नि:शुल्क जांच और विशेषज्ञ सलाह का लाभ उठाया। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाई जा सकें।

