Mau: घोसी क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रात करीब 10 बजे बलुआ पोखरा के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में मृतकों की पहचान रियाज अहमद (26) पुत्र इकबाल अहमद निवासी नवापुरा और राम आशीष यादव (28) पुत्र रामजनम निवासी इटौरा कोपागंज के रूप में हुई है, जबकि एक अन्य युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। वहीं हादसे (Mau) में घायल आकाश यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Mau: पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस (Mau) मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को हटवाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस फिलहाल हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती आशंका तेज रफ्तार और वाहन से नियंत्रण खोने की जताई जा रही है।

