Varanasi: राहुल गांधी के बयान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, जुलुस निकालकर फूंका पुतला

Varanasi: राहुल गाँधी के द्वारा पीएम मोदी और अमित शाह को गद्दार करने के बाद से पुरे देश में आक्रोश नजर आ रहा है. इसी कड़ी में वाराणसी में भी राहुल गाँधी के बयान के खिलाफ जमकर प्रदर्शन देखने को मिला. भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया और जुलूस निकालकर नारेबाजी की.  इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी का पुतला भी फूंका।

Varanasi: राहुल गांधी पर जमकर साधा निशाना

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “चाइना का ये यार है, राहुल गांधी गद्दार है” जैसे नारे लगाए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान काशी के उपाध्यक्ष अनुप जायसवाल का कहना रहा कि लगातार चुनावी हार से उत्पन्न हताशा और निराशा ने राहुल गांधी को मानसिक रूप से असंतुलित कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता लगातार देश विरोधी बयानबाजी कर रहे हैं, जिसका भाजपा कार्यकर्ता (varanasi) विरोध करेंगे।

कार्यक्रम का नेतृत्व अनूप जायसवाल ने किया, जबकि संचालन चंद्र विजय सिंह और ओमप्रकाश यादव बाबू ने किया। धन्यवाद ज्ञापन कुलदीप वर्मा और मंगलेश जायसवाल ने प्रस्तुत किया।

इस मौके (varanasi) पर गोपालजी जायसवाल, धीरेन्द्र शर्मा, अखिल वर्मा, शेखर जायसवाल, कन्हैया लाल सेठ, मनीष चौरसिया, सुनील कनौजिया, सिद्धनाथ गौंड, धरमचंद, प्रदीप जायसवाल, अमित, रवि और प्रकाश समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles