Varanasi: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-2 पर शुक्रवार को सुरक्षा जांच के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक महिला श्रद्धालु और ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर महिला श्रद्धालु ने महिला पुलिसकर्मी को दांत से काट लिया। घटना के बाद मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, गेट नंबर-2 पर तैनात महिला पुलिसकर्मी सुरक्षा जांच कर रही थीं। इसी दौरान दक्षिण भारत से आई एक महिला श्रद्धालु को सुरक्षा कारणों से रोककर जांच की प्रक्रिया अपनाई जा रही थी। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।
Varanasi: अचानक से आक्रोशित हुई महिला श्रद्धालु
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान महिला श्रद्धालु अचानक आक्रोशित हो गई और उसने महिला पुलिसकर्मी को दांत से काट लिया। घटना (Varanasi) के तुरंत बाद मौके पर मौजूद अन्य सुरक्षाकर्मी सक्रिय हुए और स्थिति को नियंत्रित किया गया। घायल महिला पुलिसकर्मी को उपचार के लिए मंडलीय चिकित्सालय कबीरचौरा भेजा गया।
अस्पताल (Varanasi) से मली रिपोर्ट्स के अनुसार महिला पुलिसकर्मी की स्थिति सामान्य है और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई है। घटना के बाद मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मंदिर परिसर में अनुशासन बनाए रखें और सुरक्षा जांच के दौरान सुरक्षाकर्मियों (Varanasi) का सहयोग करें। अधिकारियों का कहना है कि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए जा रहे हैं।

