Mau जिले के घोसी-मधुबन मार्ग स्थित रेलवे फाटक के पास सोमवार सुबह रेलवे लाइन किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। बाद में मृतक की पहचान ताजपुर, नदवासराय थाना क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय राजेश गोंड पुत्र सोमनाथ गोंड के रूप में हुई।
Mau: बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए
जानकारी के अनुसार, राजेश गोंड पेशे से राजमिस्त्री थे और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में पत्नी सहित चार बच्चे—दो पुत्र और दो पुत्रियां—हैं। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के भाई सोनू गोंड समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह कुछ राहगीरों ने रेलवे ट्रैक के किनारे शव पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम (Mau) को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों (Mau) का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

