Varanasi: चौक थाना क्षेत्र के कुँजी टोला इलाके में सोमवार को एक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास खड़े अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार पंकज कुमार गुप्ता के मकान में खड़ी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद उसमें आग लग गई। कुछ ही देर में आग तेजी से फैलते हुए पास खड़ी एक बुलेट और दूसरी स्कूटी (Varanasi) तक पहुंच गई। इस हादसे में कुल तीन वाहन जलकर क्षतिग्रस्त हो गए।
Varanasi: बगल के छट के रास्ते आए परिवार के लोग
आग की तेज लपटों और घने धुएं से मकान में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। परिवार के सदस्य जान बचाने के लिए बगल की छत के रास्ते बाहर निकले। इसी दौरान घर में मौजूद 70 वर्षीय चमेली देवी धुएं की चपेट में आने से अचेत हो गईं। स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से आसपास के मकानों तक लपटें फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। भवन स्वामी पंकज कुमार गुप्ता के अनुसार आग लगने से करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जांच में आग का कारण इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस और संबंधित विभाग (Varanasi) मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

