Varanasi: राहुल गांधी और अजय राय के अपमान पर कांग्रेस का प्रदर्शन, लंका थाने में सौंपा ज्ञापन

Varanasi: कांग्रेस के नेताओं के कथित अपमान और फर्जी तरीके से पर्ची कटवाने के आरोप को लेकर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लंका थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष चंचल शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजकुमार को तहरीर सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी तथा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का पुतला दहन (Varanasi) कर उन्हें अपमानित करने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली।

Varanasi: मामले की हो गंभीरता से जांच

महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष चंचल शर्मा ने कहा कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय में अजय राय के नाम पर पर्ची काटे जाने का मामला भी संदेह के घेरे में है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीएचयू में बिना आधार कार्ड के पर्ची नहीं काटी जाती, ऐसे में आशंका है कि फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर पर्ची जारी कराई गई हो। उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन (Varanasi) से मांग की कि पूरे प्रकरण की जांच कर यह पता लगाया जाए कि पर्ची किस आधार पर और किन दस्तावेजों के जरिए जारी की गई। साथ ही यदि किसी प्रकार की फर्जीवाड़ा या साजिश सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

तहरीर सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों (Varanasi) की रक्षा की मांग उठाई। वहीं पुलिस अधिकारियों ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles