Varanasi: आंधी-बारिश से लोगों की बढ़ी परेशानी, कई इलाकों में पेड़ गिरे, पंचकोशी मार्ग और छावनी क्षेत्र भी प्रभावित, चरमराई बिजली व्यवस्था

Varanasi: गुरुवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने शहर के कई इलाकों में भारी असर छोड़ा। छावनी क्षेत्र, हरहुआ और पंचकोशी मार्ग समेत कई स्थानों पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया, जबकि बिजली व्यवस्था भी प्रभावित रही। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

छावनी क्षेत्र में गिरे आधा दर्जन पेड़ गिरे

कैन्टोमेंट एरिया स्थित लाल चर्च (Varanasi) के पास तेज आंधी के दौरान एक विशाल पेड़ धराशायी हो गया। पेड़ की चपेट में आने से वहां खड़ा एक टेंपो ट्रैवलर क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चर्च की दीवार को भी नुकसान पहुंचा। घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

इसी तरह मिंट हाउस स्टेशन रोड पर एक बड़ा नीम का पेड़ गिर गया, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया। सूचना मिलने पर छावनी प्रशासन मौके पर पहुंचा और पेड़ हटवाकर यातायात बहाल कराया। इसके अलावा 39 जीटीसी गेट नंबर-6 के समीप भी पेड़ गिरने की सूचना मिली।

बनकटी हनुमान मंदिर के पास लोगों में दहशत

बनकटी हनुमान मंदिर के पास एक बड़ा पेड़ गिरने और आसपास की दीवार क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय लोगों (Varanasi) में डर का माहौल बना हुआ है। क्षेत्र निवासी गिरीश कुमार मिश्रा ने आरोप लगाया कि नगर निगम को कई बार शिकायत और 50 से अधिक प्रार्थना पत्र देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गिरे हुए पेड़ के कारण गली में आवागमन बाधित है और बरसात के मौसम में किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। मोहल्लेवासियों ने नगर निगम से तत्काल पेड़ हटाने और जर्जर पेड़ों की जांच कराने की मांग की है।

Varanasi: पंचकोशी मार्ग पर श्रद्धालुओं को परेशानी

पंचकोशी मार्ग (Varanasi) पर शुक्रवार भोर में तेज आंधी और बारिश के दौरान एक नीम का पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। घटना हरहुआ क्रासिंग से रामेश्वर पंचक्रोशी मार्ग पर हुई।

अधिक मास के चलते इन दिनों पंचकोशी यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी हुई है। ऐसे में मार्ग बाधित होने से यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई श्रद्धालुओं को सड़क किनारे इंतजार करना पड़ा, जबकि कुछ लोग वैकल्पिक रास्तों से आगे बढ़े।

स्थानीय लोगों ने बारिश के बीच ही सड़क पर गिरे पेड़ की डालियां काटकर रास्ता साफ किया, जिसके बाद करीब आधे घंटे बाद आवागमन (Varanasi) बहाल हो सका। पेड़ गिरने से बिजली का एक खंभा भी टूट गया और कई घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

बारिश के बाद घाटों पर बढ़ी चहल-पहल

बारिश के बाद शुक्रवार सुबह मौसम खुशनुमा हो गया। तेज गर्मी और उमस से राहत मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग गंगा घाटों पर घूमने पहुंचे। काशी (Varanasi) के विभिन्न घाटों पर सुबह से लोगों की भीड़ देखने को मिली। परिवारों, पर्यटकों और युवाओं ने गंगा किनारे ठंडी हवाओं और सुहाने मौसम का आनंद लिया।

BHU के भू-भौतिकी विभाग के मौसम वैज्ञानिक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण पूर्वांचल के मौसम में बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि अगले दो से तीन दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles