varanasi: फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर गांव में कारोबारी मनीष सिंह की पीट-पीटकर हत्या के मामले में कार्रवाई की रफ्तार को लेकर पीड़ित परिवार का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मृतक की पत्नी अंकिता सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग को लेकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया था। इसी क्रम में शुक्रवार को परिवार और कुछ सामाजिक संगठनों ने जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की घोषणा की थी।
धरने की घोषणा को देखते हुए शुक्रवार सुबह वाराणसी जिला न्यायालय परिसर और कचहरी क्षेत्र (Varanasi) में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। कई थानों की फोर्स और पुलिस वाहन परिसर में मौजूद रहे, जिससे पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया।
Varanasi सीपी एयर डीएम ने दिया आश्वासन
स्थिति को देखते हुए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने खुद पीड़ित परिवार से मुलाकात की। अधिकारियों ने मामले (Varanasi) में निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद परिवार ने प्रशासनिक आश्वासन पर संतोष जताया।
अंकिता सिंह ने कहा कि सरकार और प्रशासन उनकी मदद कर रहे हैं, लेकिन कुछ बिंदुओं को लेकर उनके मन में संदेह था। उन्होंने बताया कि पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी और एसीपी (Varanasi) से बातचीत के बाद उन्हें भरोसा मिला है कि मामले में कोई भी आरोपी बच नहीं पाएगा और सभी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
मृतक पक्ष के अधिवक्ता विवेक सिंह ने बताया कि परिवार को अब तक जांच की प्रगति को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही थी, जिसके चलते धरना देने का निर्णय लिया गया था। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने जल्द विवेचना पूरी कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उनके अनुसार अधिकांश आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
सड़क हादसे के बाद गई थी कारोबारी की जान
गौरतलब है कि 26 अप्रैल 2026 की रात कारोबारी मनीष सिंह (Varanasi) अपनी फैक्ट्री से कार से घर लौट रहे थे। घमहापुर गांव के पास उनकी कार से एक महिला को टक्कर लग गई थी। बताया गया कि मनीष सिंह मौके से भागने के बजाय गाड़ी रोककर महिला की मदद करने का प्रयास कर रहे थे।
इसी दौरान स्थानीय लोगों और महिला के परिजनों की भीड़ इकट्ठा हो गई। आरोप है कि उग्र भीड़ ने मनीष सिंह पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मनीष सिंह की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

