kashi के रोहनिया विधानसभा क्षेत्र स्थित मंडुआडीह के मांडवी तालाब पर बुधवार को केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने स्थानीय कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के साथ श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया।
स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर
अभियान के दौरान पंकज चौधरी ने मंत्रियों, विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता (Kashi) के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत ही समृद्ध भारत की पहचान है और प्रत्येक नागरिक की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा 5 जून से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।
उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता और हरियाली विकसित भारत की मजबूत आधारशिला हैं।
kashi: उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का प्रयास
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में अनेक ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी कार्य (Kashi) किए हैं। सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने और लोगों की राय जानने के उद्देश्य से देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में लंबे समय तक जनसेवा करते हुए एक विशिष्ट पहचान बनाई है और उनके नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।
भारत की बढ़ी वैश्विक प्रतिष्ठा : पंकज चौधरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हालिया मुलाकात पर प्रतिक्रिया देते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि वैश्विक स्तर (Kashi) पर भारत की स्थिति पहले की तुलना में कहीं अधिक मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के संबंध दुनिया के अधिकांश देशों के साथ सुदृढ़ हुए हैं और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश की प्रतिष्ठा लगातार बढ़ी है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जहां भी जाते हैं, वहां भारत का सम्मान बढ़ता है। विश्व के कई देशों द्वारा उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया जाना भारत की बढ़ती वैश्विक साख का प्रमाण है।
मांडवी तालाब (Kashi) पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उपस्थित लोगों ने स्वच्छता बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, स्वच्छ भारत अभियान और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

