International Yoga Day 2026: ‘गंगोत्री से गंगासागर’ योग यात्रा का वाराणसी में भव्य स्वागत, रविदास घाट पर जुटे योग साधक

International Yoga Day 2026 के उपलक्ष्य में आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित विशेष जन-जागरूकता अभियान “गंगोत्री से गंगासागर” योग यात्रा का शनिवार को वाराणसी के रविदास घाट पर भव्य आयोजन किया गया। गंगा तटवर्ती प्रमुख नगरों को जोड़ते हुए संचालित यह यात्रा योग, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है।

गंगोत्री से गंगासागर तक पहुंचेगा अभियान

13 जून 2026 को गंगोत्री से शुरू हुई यह विशेष योग यात्रा 20 जून को गंगासागर पहुंचकर संपन्न होगी। यात्रा ऋषिकेश, हरिद्वार, प्रयागराज, वाराणसी, पटना और हुगली सहित कई प्रमुख शहरों से होकर गुजर रही है। वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम (International Yoga Day) में बड़ी संख्या में योग साधकों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

International Yoga Day: योग को बनाए दैनिक जीवन का हिस्सा

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र दयालु रहे, जबकि आयुष मंत्रालय की महानिदेशक चित्रा बीजी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

अपने संबोधन में दोनों अतिथियों ने योग (International Yoga Day) को स्वस्थ, संतुलित और सक्रिय जीवनशैली का आधार बताते हुए नागरिकों से इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति भी प्रदान करता है।

‘Yoga for Healthy Ageing’ थीम पर विशेष जोर

इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) की थीम “Yoga for Healthy Ageing” रखी गई है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वस्थ वृद्धावस्था, तनाव प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य और समग्र कल्याण में योग की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

अतिथियों ने कहा कि योग भारत की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे आज विश्वभर में व्यापक स्वीकार्यता प्राप्त हो चुकी है। प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रयासों से योग एक वैश्विक जन-आंदोलन का स्वरूप ग्रहण कर चुका है और करोड़ों लोग इसके लाभों से जुड़ रहे हैं।

बीएचयू के विद्वानों ने किया स्वागत

कार्यक्रम में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के प्रमुख Rajaram Shukla ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। आयोजन के संयोजक शशिकांत द्रिवेदी ने प्रतिभागियों, अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर संजय सिंह बाबू ने योग प्रशिक्षकों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम (International Yoga Day) के दौरान सामूहिक योगाभ्यास, जन-जागरूकता गतिविधियों और संवाद सत्रों का आयोजन किया गया।

21 जून को अधिकाधिक सहभागिता का लिया संकल्प

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) के मुख्य कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया। आयोजन का संचालन आचार्य वागीश ओझा ने किया।

इस अवसर पर प्रो. धनंजय पाण्डेय, अनिल केसरी, सुधांशु मिश्रा, वेंकटेश मिश्र, योगेश भट्ट, सत्यनारायण पाण्डेय, अभिनव शंकर पाण्डेय, अवधेश चौहान, श्वेता दुबे, यशिता शर्मा, आयुष शर्मा, प्रीति चौबे, आशीष दुबे, सुरभि यादव, आदित्य झा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, योग प्रशिक्षक, विद्यार्थी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles