Gorakhpur जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के बलुआ बुजुर्ग गांव में सोमवार तड़के हुए ट्रिपल मर्डर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आरोप है कि परिवार के नाबालिग छोटे भाई ने ही अपने बड़े भाई, भाभी और तीन वर्षीय भतीजे की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। प्रारंभिक जांच में घटना की वजह पारिवारिक विवाद सामने आई है।
पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार तड़के करीब तीन बजे की है। बलुआ बुजुर्ग गांव निवासी अमित गुप्ता (35), उनकी पत्नी रंजना गुप्ता (32) और तीन वर्षीय पुत्र रेयांश अपने कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान नाबालिग आरोपी ने धारदार हथियार से तीनों पर ताबड़तोड़ हमला (Gorakhpur) कर उनकी हत्या कर दी।
घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी समेत पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
छत पर छिपा मिला आरोपी
जांच के दौरान पुलिस ने घर की तलाशी ली तो आरोपी नाबालिग छत पर छिपा हुआ मिला। हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने वारदात से जुड़े कई अहम तथ्य बताए। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार भी बरामद कर लिया।
पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक आरोपी खुद को परिवार में उपेक्षित महसूस करता था। पूछताछ में उसने बताया कि पहले वह परिवार (Gorakhpur) की दुकान संभालता था, लेकिन बड़े भाई अमित गुप्ता के आने के बाद दुकान की जिम्मेदारी उन्हें दे दी गई। उसे लगने लगा था कि परिवार उसके बजाय बड़े भाई को अधिक महत्व दे रहा है। इसी नाराजगी और पारिवारिक विवाद के चलते उसने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया।
Gorakhpur: पिता की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
मृतक अमित गुप्ता के पिता हरिलाल की तहरीर पर बांसगांव थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस (Gorakhpur) ने आरोपी बाल अपचारी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम और अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसपी दक्षिणी दिनेश पुरी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच (Gorakhpur) में नाबालिग भाई की भूमिका सामने आई है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।

