STF एनकाउंटर में ढेर हुआ 1.25 लाख का इनामी लल्लन सिंह: 7 हत्याओं समेत कई संगीन मामलों का था आरोपी

उत्तर प्रदेश STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बिहार का कुख्यात एवं 1.25 लाख रुपये का इनामी बदमाश लल्लन सिंह उर्फ ललन सिंह सोमवार सुबह मुठभेड़ में मारा गया। सरसावा-नकुड़ मार्ग पर हुई इस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस (STF) के अनुसार रविवार देर रात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में सरसावा-नकुड़ रोड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान संदिग्ध बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में लल्लन सिंह गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।

घायल बदमाश को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसावा ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

STF पुलिस ने घोषित किया था 1.25 लाख का इनाम

लल्लन सिंह बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के आनंदगोलवा गांव का निवासी था। वह लंबे समय से उत्तर प्रदेश और बिहार पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। उसकी गिरफ्तारी पर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट (STF) ने एक लाख रुपये तथा चंदौली पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस तरह उस पर कुल 1.25 लाख रुपये का इनाम था।

7 हत्याओं समेत कई संगीन मामलों में था वांछित

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक लल्लन सिंह बेहद शातिर अपराधी था। उसके खिलाफ हत्या, बैंक डकैती, कैश वैन लूट, हथियार लूट, पुलिस पर हमला समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज थे। उस पर सात हत्याओं का आरोप था। मारे गए लोगों में दो पुलिस उपनिरीक्षक, एक बैंक कैशियर और एक निजी सुरक्षा गार्ड भी शामिल थे।

सरकारी पिस्टल लूटने का भी था आरोपी

वर्ष 2022 में वाराणसी में एक उपनिरीक्षक को गोली मारकर उनकी सरकारी पिस्टल लूटने की सनसनीखेज वारदात में भी लल्लन सिंह वांछित था। इसके अलावा चंदौली में हुई लूट और फायरिंग की घटनाओं में भी उसका नाम सामने आया था। पुलिस (STF) का कहना है कि वह अपने भाइयों और गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर कई बड़ी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका था।

पुलिस अधिकारियों (STF) ने इसे संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता बताया है। मुठभेड़ के बाद फरार हुए बदमाश की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles