Kashi को मिली इंटरनेशनल स्पोर्ट्स सुविधा: कबीर नगर में तैयार हुआ ओलंपिक मानकों वाला वुडेन बैडमिंटन कोर्ट

खेल के क्षेत्र में Kashi को बड़ी सौगात मिली है। शहर के कबीर नगर में ओलंपिक मानकों के अनुरूप अत्याधुनिक वुडेन बैडमिंटन कोर्ट बनकर तैयार हो गया है। पूर्वांचल विकास निधि से 1.31 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस आधुनिक बैडमिंटन हॉल का उद्घाटन रविवार शाम शहर दक्षिणी के भाजपा विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने किया। इस सुविधा के शुरू होने से अब वाराणसी और पूर्वांचल के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोर्ट पर अभ्यास करने का अवसर मिलेगा।

उद्घाटन समारोह में विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि बैडमिंटन हॉल का निर्माण अंतरराष्ट्रीय मानकों और विशेषज्ञों की निगरानी में कराया गया है। यह वाराणसी का पहला वातानुकूलित बैडमिंटन हॉल है, जिसमें दो अंतरराष्ट्रीय स्तर के वुडेन कोर्ट (Kashi) तैयार किए गए हैं। अब खिलाड़ियों को उच्च गुणवत्ता वाले कोर्ट पर अभ्यास के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस आधुनिक सुविधा से खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकेंगे।

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का भी खुलेगा रास्ता

बैडमिंटन हॉल के निर्माण के साथ ही वाराणसी में बड़े खेल आयोजनों की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं। विधायक ने बताया कि जल्द ही यहां जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाएगा। भविष्य में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे, जिससे वाराणसी (Kashi) खेल गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बन सके।

Kashi: खिलाड़ियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस परिसर

खिलाड़ियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बैडमिंटन हॉल में कई आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। मुख्य कोर्ट के अलावा वॉर्मअप कोर्ट बनाया गया है, जहां खिलाड़ी मैच और अभ्यास से पहले तैयारी कर सकेंगे। परिसर में ओपन जिम की भी व्यवस्था की गई है, जिससे खिलाड़ियों (Kashi) को फिटनेस प्रशिक्षण में सुविधा मिलेगी। इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम, आधुनिक शौचालय, बैठने की व्यवस्था, सिटिंग बेंच और शुद्ध पेयजल के लिए वॉटर कूलर जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। पूरे परिसर को खिलाड़ियों की सुविधा और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया गया है।

पूर्वांचल की खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच

स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने इस नई सुविधा का स्वागत करते हुए इसे काशी के खेल इतिहास की बड़ी उपलब्धि बताया है। उनका मानना है कि अब पूर्वांचल के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का माहौल मिलेगा, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेहतर प्रदर्शन कर वाराणसी और प्रदेश का नाम रोशन कर सकेंगे।

यह अत्याधुनिक बैडमिंटन हॉल न केवल खिलाड़ियों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा, बल्कि वाराणसी (Kashi) को खेल के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles