Varanasi: दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती में शामिल हुईं अखिलेश यादव की बेटियां, विजिटर बुक में दिया स्वच्छता का संदेश

Varanasi: विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर रविवार शाम आयोजित मां गंगा की दैनिक आरती में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पुत्रियां टीना यादव और अदिति यादव शामिल हुईं। उनके साथ प्रिया सरोज भी मौजूद रहीं। तीनों ने वैदिक विधि-विधान से मां गंगा का पूजन-अर्चन किया और श्रद्धा के साथ विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती का दर्शन किया।

गंगा आरती की भव्यता, वैदिक मंत्रोच्चार और आध्यात्मिक वातावरण ने सभी अतिथियों को भावविभोर कर दिया। टीना यादव, अदिति यादव और सांसद प्रिया सरोज ने लगभग एक घंटे तक घाट पर रहकर धार्मिक परंपराओं और गंगा आरती (Varanasi) की गरिमा को करीब से देखा।

विजिटर बुक में दिया स्वच्छता का संदेश

आरती के बाद टीना यादव ने गंगा सेवा निधि की विजिटर बुक में अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने लिखा कि “भगवती मां गंगा की आरती ने मंत्रमुग्ध कर दिया। हम सभी को उनकी स्वच्छता (Varanasi) के लिए कार्य करना चाहिए। भगवती मां गंगा मां स्वरूप हैं।” उनके इस संदेश को उपस्थित लोगों ने गंगा स्वच्छता और संरक्षण के प्रति सकारात्मक पहल बताया।

Varanasi: गंगा आरती की परंपरा से कराया परिचय

इस दौरान गंगा सेवा निधि के पदाधिकारियों ने अतिथियों को गंगा आरती की परंपरा, इतिहास और धार्मिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ मां गंगा के प्रति आस्था और उनकी अविरलता एवं स्वच्छता बनाए रखने का संदेश भी साझा किया।

गंगा सेवा निधि (Varanasi) के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा और कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी ने टीना यादव, अदिति यादव और सांसद प्रिया सरोज का अंगवस्त्र, प्रसाद और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने भी मां गंगा के संरक्षण और स्वच्छता के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles