Mau: जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक लाई (मुरमुरा) बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
Mau: कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में उसने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम (Mau) ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फैक्ट्री मालिक प्रवीण चंद्र मिश्रा ने बताया कि जब वे घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक आग पूरे परिसर में फैल चुकी थी। उस समय फैक्ट्री (Mau) में पैकिंग का काम चल रहा था, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई और भारी नुकसान हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही सरायलखंसी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। फायर ब्रिगेड की टीम करीब आधे घंटे में घटनास्थल (Mau) पर पहुंची और लगभग एक से डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

