Sonbhadra: तालाब में किशोरी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी, परिजनों में कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

Sonbhadra: जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कैथी गांव स्थित एक तालाब में किशोरी का शव तैरता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी।

Sonbhadra: ग्रामीणों ने तालाब में देखा शव

जानकारी के मुताबिक, राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कैथी गांव की रहने वाली 17 वर्षीय मोनिका, पुत्री रमेश बियार का शव बुधवार शाम करीब सात बजे ग्रामीणों ने तालाब में देखा। शव दिखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम (Sonbhadra) ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।

इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि किशोरी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles